Thursday, October 22nd, 2026

राजिम माघी पुन्नी मेला का समापन कल, साधु-संतो के साथ मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे

राजिम
27 फरवरी से 11 मार्च तक चलने वाले राजिम माघी पुन्नी मेला-2021 का समापन गुरूवार को शाम 7 बजे मुख्य मंच स्थल राजिम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। इस अवसर पर साधु-संत भी शामिल होंगे। वहीं समारोह की अध्यक्षता धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व ताम्रध्वज साहू करेंगे।

राजिम माघी पुन्नी मेला-2021 का समापन 11 मार्च महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्व स्नान के साथ सम्पन्न होगा। इस अवसर पर सुबह 6 बजे साधु-संतों की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। नागा साधुओं की अगुवाई में शौर्य प्रदर्शन करते हुए यह शोभायात्रा लोमष ऋषि आश्रम से निकलकर नेहरू घाट, इंद्रिरा मार्केट, नेहरू पुल, फारेस्ट नाका, पं. सुंदरलाल शर्मा चैक होते हुए राजिम गौरवपथ में प्रवेश करेगी पश्चात व्हीआईपी रोड होते हुए त्रिवेणी संगम पर बने कुंड में सभी संत-महात्मा स्नान करेंगे। शोभा यात्रा में विभिन्न अंखाड़ो से साधु-संत एवं नागा साधु अपनी पांरम्परिक वेश-भूषा एवं उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल होंगे। सभी अपनी नागा साधु-संत धर्म ध्वजा अपने अखाड़ो के धर्म (ध्वज) निशान उठाये चलेंगे। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं अखाड़ों के नागा-साधु, महात्मा पर्व स्नान में मुख्य रूप से शामिल होंगे।

 

#राजिम माघी पुन्नी मेला#मुख्यमंत्री

Source : Agency

पाठको की राय